Sheikh Hasina हसीना अगले 48 घंटे में भारत छोड़ सकती हैं, यूरोप जाने की अटकलें

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2024

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले 48 घंटों में भारत छोड़ सकती हैं। हसीना के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार शाम को भारत पहुंचीं हसीना यूरोप का रुख कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार  फिनलैंड और रूस जैसे कुछ देशों के साथ बातचीत कर रही है। भारत उनकी अगली यात्रा के लिए उनकी सुरक्षित यात्रा की भी व्यवस्था करेगा। इससे पहले आज, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को सूचित किया कि सुरक्षा प्रतिष्ठान के नेताओं के साथ बैठक के बाद, शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। बहुत ही कम समय के नोटिस पर फिलहाल भारत आने की मंजूरी का अनुरोध किया। हमें उसी समय बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान मंजूरी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। वह कल शाम दिल्ली पहुंची।

इसे भी पढ़ें: गरूड़ कमांडो दे रहे पहरा, एशिया का सबसे सेफ एयरबेस बना शेख हसीना का नया ठिकाना

बांग्लादेश में एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को भीड़ ने अवामी लीग पार्टी के एक नेता के स्वामित्व वाले एक होटल में जिंदा जला दिया। यह घटना उस समय हुई जब पार्टी की नेता शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर चली गईं हैं। स्थानीय पत्रकारों और अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात भीड़ ने जोशोर जिले में जिला अवामी लीग के महासचिव शाहीन चक्कलदर के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी, जिसमें 24 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर