Sheikh Shahjahan पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड, मामले की जांच अब CID से करवाएंगी ममता दीदी, पुलिस की गिरफ्त में भी पूरे ठसक में आया नजर

By अभिनय आकाश | Feb 29, 2024

ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोपी 55 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आए शाहजहां शेख को 10 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इससे पहले कोर्ट ने भी शाहजहां शेख की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर वकील को फटकार लगाई है। अब संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ममता सरकार अब पूरे मामले की जांच सीआईडी से करवाने का ऐलान किया है। शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया। टीएमसी नेता शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शाहजहां की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें निलंबित करने के फैसले की घोषणा की। टीएमसी सांसद ने कहा कि हमने शेख शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह, हम बात पर चलते हैं। हमने अतीत में उदाहरण स्थापित किए हैं और हम आज भी ऐसा कर रहे हैं। टीएमसी के कद्दावर नेता शेख शाहजहां को 55 दिनों की फरारी के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 53 वर्षीय तृणमूल नेता को उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से उठाया गया था, जहां वह अपने सहयोगियों के साथ छिपे हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस