मुस्लिम वोट को लेकर केजरीवाल हैरान तो शीला दीक्षित बोलीं- पता नहीं क्या बोलते हैं

By अनुराग गुप्ता | May 18, 2019

नई दिल्ली। चुनावी परिणाम से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निराशा जताते कहा कि आखिरी समय पर दिल्ली का मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में चला गया। एक समाचार से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले सीटों सीटें आम आदमी पार्टी को मिलते हुए दिखाई दे रही थी लेकिन मतदान से 48 घंटे पहले मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गए। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव परिणाम से पहले केजरीवाल से मिले चन्द्रबाबू नायडू, AAP ने शिष्टाचार भेंट बताया

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें यह सब बेहद अजीब लगा और हम वोटिंग से एक दिन पहले यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि आखिर हुआ क्या? केजरीवाल के इस बयान पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आखिरी समय में दिल्ली में मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गए। पता नहीं केजरीवाल कहना क्या रहे हैं। जिस किसी को भी वह वोट देना चाहते हैं वह उनका अधिकार है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल के लोग हिंसा और अराजकता फैलाने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब: केजरीवाल

इसी के साथ शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता उनके शासन मॉडल को न तो समझती थी और न ही पसंद करती थी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई के दिन दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान हुआ था।  

प्रमुख खबरें

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे