आमिर खान, अतुल कुलकर्णी, शेखर सुमन सहित कई सेलेब्स लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग में शामिल हुए

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2022

लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। शुक्रवार 5 अगस्त को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें फिल्म के अभिनेता आमिर खान भी शामिल थे। अन्य सेलेब्स जिन्हें वहां देखा गया, उनमें अतुल कुलकर्णी, शेखर सुमन, मनीष पॉल, शरद केलकर, राजपाल यादव और रणदीप हुड्डा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना Shama Sikander की लेटेस्ट तस्वीरों ने हाई किया इंटरनेट का पारा

लाल सिंह चड्ढा की पटकथा लिखने वाले अतुल कुलकर्णी ने इसे बेहद 'देसी' फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की आत्मा के अलावा बाकी सब चीजों को भारतीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए रूपांतरित किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉक्स ऑफिस नंबरों से घबराए हुए हैं, अतुल ने कहा कि वह नहीं हैं। मैं पिछले 22 सालों से फिल्में कर रहा हूं। उन्होंने कहा और उन्होंने ने दबाव नहीं लेना सीख लिया है। आपने इसे दूर से देखना भी सीख लिया है कि किसी फिल्म का क्या होता है। इसलिए, मैंने सीखा है कि पिछले कुछ वर्षों से मैं काम कर रहा हूं, इसलिए मैं रिलीज से घबराता नहीं हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर