शेल ने रूस से तेल एवं प्राकृतिक गैस की खरीद बंद करने का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

लंदन, यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए हालात में ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल ने रूस से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खरीद बंद करने की मंगलवार को घोषणा की। शेल ने एक बयान में कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से रूस से सभी हाइड्रोकॉर्बन- कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, प्राकृतिक गैस और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद बंद करेगी।

इसके साथ ही शेल ने रूस में अपने सर्विस स्टेशनों और अन्य परिचालन को भी बंद करने का फैसला किया है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने के लिए शेल की आलोचना की थी। शेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बेन वान ब्यूर्डन ने कहा, हमें इस बात की जानकारी है कि पिछले सप्ताह रूसी कच्चे तेल के कार्गो की खरीद का हमारा फैसला सही नहीं था। हमें इसका खेद है।

प्रमुख खबरें

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स