IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मंगलवार को यहां 106 रन की नाबाद पारी खेल कर इस टूर्नामेंट में लगातार दो शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गये। शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेलने वाले धवनइस मैच में 61 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये। उनकी इस शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने पांच विकेट पर 164 रन बनाये। इस शतकीय पारी के दौरान दिल्ली के सलामी बल्लेबाज ने कई और रिकार्ड अपने नाम किये जिसमें आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा छूना और लगातार चार पारियों में 50 रन से अधिक का स्कोर करना शामिल है। धवन ने पारी के 13वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाकर इस टूर्नामेंट में 5000 रनों के आंकडे को छूने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गये।उन्होंने यह उपलब्धि 169वें मैच में हासिल की। धवन इसके साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वार्नर से आगे चौथे स्थान पर पहुंच गये।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द