पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह पोस्ट

By प्रिया मिश्रा | Jul 23, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर लगे आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने अश्लील फिल्मों के मामले में पति की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के आरोप हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर शिल्पा को ट्रोल किया जा रहा था और उन पर मीम्स बनाए जा रहे थे।

 

पोस्ट में आगे लिखा है, "हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है।"

इसे भी पढ़ें: हो चुकी है सलमान खान की शादी, दुबई में है पत्नी नूर और 17 साल की बेटी? FACT CHECK

शिल्पा की इस पोस्ट में जीवन की चुनौतियों के बारे में लिखा है, "मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानकर कि मैं जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुकी हूँ और भविष्य में चुनौतियों का सामना करती रहूंगी। आज मुझे जीवन को लेकर विचलित होने की कोई जरूरत नहीं है।" इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि शिल्पा अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। 

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी कंटेंट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 23 जुलाई को इस केस में आगे की सुनवाई होगी। 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी