बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से निकलकर गोवा के लिए हुए रवाना, एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर-पल बदल रहे हैं। एक तरफ जहां पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे की फ्लोर टेस्ट को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई चल रही है। वहीं खुद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विधायक गुवाहाटी के होटल से निकलकर हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गए। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला अब से थोड़ी देर में आएगा, हम आदेश के अनुसार कदम उठाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की कुर्सी पर अब बैठेंगे देवेंद्र? फ्लोर टेस्ट में बीजेपी के साथ होगी शिंदे की सेना और 'ठाकरे'

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्हें 50 विधायकों का समर्थन हासिल है और विधानसभा में संख्याबल की ‘‘किसी भी परीक्षा’’ में वह उत्तीर्ण होंगे। शिंदे के अनुसार उन्हें समर्थन करने वाले विधायकों में शिवसेना के बागी सदस्य और निर्दलीय विधायक शामिल हैं। यहां एक दिन में दूसरी बार कामख्या मंदिर के दर्शन करने आए शिंदे ने जोर देकर कहा, ‘‘हमारे पास 50 विधायक हैं, जो पार्टी के दो तिहाई विधायकों से अधिक हैं। हम सदन में बहुमत परीक्षण को लेकर चिंतित नहीं है और किसी भी परीक्षा में सफल होंगे 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें