शिवसेना भवन, या उद्धव गुट से जुड़ी कोई और सम्पत्ति नहीं चाहते: Shinde faction

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2023

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने मंगलवार को कहा कि एकनाथ शिंदे गुट मुंबई में शिवसेना भवन या राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे से जुड़ी किसी भी अन्य संपत्ति को लेने में दिलचस्पी नहीं रखता। केसरकर ने दावा किया कि ठाकरे का नेतृत्व वाला प्रतिद्वंद्वी गुट निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद इस मुद्दे पर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए केसरकर ने कहा, ‘‘यह गलत धारणा है कि हम शिवसेना भवन या उद्धव ठाकरे से जुड़ी किसी अन्य संपत्ति को अपने कब्जे में लेने जा रहे हैं। हमें पार्टी कोष में भी कोई दिलचस्पी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे इस मुद्दे से सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें कुछ नहीं चाहिए क्योंकि हमारे पास दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के विचार हैं।’’ इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद ठाकरे गुट के सदस्यों द्वारा पार्टी कोष कुछ अन्य बैंक खातों में अंतरित किए जा रहे हैं, केसरकर ने कहा, ‘‘कुछ व्यक्तिगत बैंक खातों में पैसा अंतरित करना गलत है। ये कोष आम पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान से जुटाया गया था।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: सोनल दिनुशा के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती श्रृंखला

Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे

Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका