शिंदे ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राज्य में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता मांगी ताकि समय पर काम पूरा हो सके और सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र में नदियों को जोड़ा जा सके।

शिंदे ने आम आदमी के लिए अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में कई जर्जर इमारतों का ‘क्लस्टर’ में पुनर्विकास किया जा रहा है।

‘क्लस्टर’ पुनर्विकास की मूल योजना का मतलब है कि अलग-अलग इमारतों का पुनर्विकास करने के बजाय, कई पुरानी इमारतों का संयुक्त रूप से पुनर्विकास किया जाता है।

शिंदे ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों और जर्जर इमारतों का पुनर्विकास करने वाली राज्य सरकार की एजेंसियां ​​दो लाख से अधिक मकान बनाएंगी। उन्होंने कहा कि कोंकण तटीय सड़क और कोंकण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से नासिक-पुणे रेल लाइन पर जल्द से जल्द काम शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने आठ जिलों वाले मराठवाड़ा क्षेत्र को सूखा मुक्त बनाने के लिए नदी-जोड़ो परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए केंद्रीय निधि की मांग की। उन्होंने तटीय कोंकण क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वर्षा जल को समुद्र में जाने से रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट