शिंजो आबे फिर से बने अपनी पार्टी के नेता, प्रधानमंत्री पद पर भी बने रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2018

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए। इसके साथ ही, अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे और संविधान में संशोधन करने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय रूढ़िवादी आबे को 553 वोट मिले।

जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले। चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है। अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। अब इस सप्ताहांत आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।

प्रमुख खबरें

अमेरिका में क्रैश हुआ नेवी का प्लेन, 5 की मौत, मचा भयंकर बवाल

उन्नाव रेप पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, बोलीं- न्याय के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहती हूं

अमेरिका में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच तेज होने के साथ ही परिवार कर रहा जवाब का इंतजार

2026 में भारत में आएगी Tata Avinya, 500 km से ज्यादा की होगी रेंज