शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्रिक संबंधी परेशानी के बाद सोमवार शाम को यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल (94) को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के ‘एडवांस्ड कार्डिएक सेंटर’ में भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश आग: दमकल कर्मी तीसरे दिन भी आग बुझाने को करते रहे मशक्कत, मृतकों की संख्या 41 पहुंची

फरवरी में, उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।