शिअद ने वायरल वीडियो के लेकर सिद्धू पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

चंडीगढ़| शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते थे और उन्हें इस बात की जलन थी कि अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य मुख्यमंत्री बन गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के परिवहन बेड़े में जल्द ही 800 से अधिक बसें शामिल होंगी : परिवहन मंत्री

चीमा ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, सिद्धू ने लखीमपुर की घटना के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने के लिये दो मिनट का भी इंतजार न करके यह भी दिखा दिया कि एससी समुदाय और मुख्यमंत्री के लिए उनके मन में कितना सम्मान है।’’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में वहां जाने से पहले सिद्धू के नेतृत्व वाला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मोहाली में एकत्र हुआ था। मुख्यमंत्री चन्नी भी कांग्रेस नेताओं के मोहाली से लखीमपुर रवाना होने से पहले कुछ समय के लिये उनके साथ शामिल हुए थे।

चीमा उस वीडियो का हवाला दे रहे थे, जो कथित रूप से उस समय का है, जब सिद्धू पंजाब के मंत्रियों विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और अन्य नेताओं के साथ चन्नी के आने का इंतजार कर रहे थे।

शिअद नेता ने उस कथित वीडियो का हवाला दिया जिसमें सिद्धू को कुछ टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है और सिद्धू की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। शिअद नेता ने कहा, सिद्धू के बयानों से यह स्पष्ट है कि उनका किसानों और उनके हितों के लिए कोई प्यार नहीं है और वह केवल राज्य में शीर्ष पद हासिल करने के लिए एकतरफा खेल में लिप्त थे।

चीमा ने कहा, ऐसे व्यक्ति जो अपनी महत्वाकांक्षा को लोगों के कल्याण से ऊपर रखते हैं, वे राज्य को कोई दिशा नहीं दे सकते। वे पूरी तरह बेनकाब हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता