By Prabhasakshi News Desk | Oct 15, 2024
विधानसभा चुनाव का महाराष्ट्र में समय बिलकुल नजदीक आ गया है। लोगों को बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। हालांकि, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि दो सप्ताह के अंदर आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में जालना विधानसभा सीट को जानने की कोशिश करेंगे। जालना विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जालना पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जिस पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
जालना विधानसभा के जातीय समीकरण
यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट किसी भी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। जालना विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 45,093 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,335 हैं। यहाँ मुस्लिम मतदाता लगभग 64,696 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 20% है। 2019 के संसदीय चुनाव के आंकड़ों के अनुसार जालना विधानसभा के कुल मतदाता 323481 हैं।
इस बार किसे मिलेगी जीत?
इस विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ज्यादातर बार कांग्रेस और बीजेपी को चुना है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार भी शिवसेना या कांग्रेस की एक बार फिर वापसी की उम्मीद जतायी जा रही है।