शिवसेना ने बॉलीवुड के लिए खड़े होने पर जया बच्चन का किया समर्थन, जानिए क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य एवं अभिनेत्री जया बच्चन का समर्थन किया। बच्चन ने उन लोगों की आलोचना की है जो दावा करते हैं कि फिल्म जगत नशे की लत से जूझ रहा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि जो ऐसे दावे करते हैं, वे पाखंडी हैं और उनके बयान दोहरे मापदंडों वाले होते हैं। बच्चन ने मंगलवार को उन लोगों की आलोचना की थी जो फिल्म जगत की छवि खराब कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले भाजपा के लोकसभा सदस्य और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा था कि सिने जगत में मादक पदार्थ की लत की समस्या है। बच्चन के रूख का समर्थन करते हुए, मराठी दैनिक ने कहा कि उन सभी लोगों का डोपिंग परीक्षण किया जाना चाहिए जो कहते हैं कि फिल्म जगत में सभी कलाकार और तकनीशियन मादक पदार्थों के प्रभाव में रहते हैं। 

इसे भी देखें: Jaya को खुद तो सब परोसा हुआ मिला, मगर थाली खरीद कर खाने वाले रवि किशन पर उठाये सवाल 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये