भाजपा-शिवसेना के बीच होगा गठबंधन, सीट बंटवारे को लेकर फंसा है पेंच: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को भरोसा जताया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना का गठबंधन होगा। आपसी सहमति से सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर अब भी दोनों दलों में पेंच फंसा है। यहां आयोजित ‘विदर्भ विजय संकल्प’ सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी और इसकी विचारधारा के साथ खड़े होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्हें पार्टी की ओर से तय प्रत्याशियों के साथ खड़ा होना चाहिए। मैं मानता हूं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन होगा।

गडकरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विदर्भ की सभी सीटों को जीतने और देवेंद्र फडणवीस सरकार को पिछली बार से भी अधिक सीटों के साथ दोबारा सत्ता में लाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपातकाल के दौरान जनसंघ सदस्यों की कुर्बानी की याद दिलाई। गडकरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने अपनी यात्रा केवल सत्ता पर काबिज होने के लिए शुरू नहीं की... हम सरकार और समाज को बदलना चाहते हैं और लोकतंत्र को जीवित रखना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल

Social Media पर छाया तुर्की स्टार्स का Indian अवतार, बोले चूड़ियां पर डांस ने लूटा दिल