पवार के समर्थन में उतरी शिवसेना, कहा- ईडी आज भगवान से भी हुआ बड़ा

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2019

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार आज बैलार्ड एस्टेट स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश होंगे। शरद पवार ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ईडी के दफ्तर के सामने न जुटें। बलार्ड एस्टेट के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। लेकिन इस सब के बीच शरद पवार के समर्थन में भाजपा की सहयोगी शिवसेना उतर गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शरद पवार के समर्थन में बयान देते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह करार दिया है।

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले राउत ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है जिस बैंक में घोटाले को लेकर ईडी ने एफआईआर में नाम दर्ज किया है, उस बैंक में शरद पवार किसी भी पद पर नहीं रहे हैं। समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी उन्हें क्लीनचिट दे चुके हैं। राउत ने पवार  के लिए दिए गए योगदानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में बहुत काम किया है। शिवसेना सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी और विचारधारा भिन्न है, लेकिन मैं ये कहूंगा कि ईडी ने उनके साथ ग़लत किया है। ईडी आज भगवान से भी बड़ी हो गई है? भगवान माफ़ कर सकता हैं लेकिन ईडी नहीं।

इसे भी पढ़ें: चुनावी चटखारे ले लेकर पढ़िये- महाराष्ट्र के सबसे ताजा Election Update

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत दर्ज शिकायत के तहत ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि एमएससीबी के शीर्ष अधिकारी, अध्यक्ष, एमडी, निदेशक, सीईओ और प्रबंधकीय कर्मचारी तथा सहकारी चीनी फैक्टरी के पदाधिकारियों को अनुचित तरीके से कर्ज दिए गए। वहीं दूसरी तरफ अगर महाराष्ट्र की राजनीति की बात करें तो शिवसेना और बीजेपी में सीटों को लेकर अभी भी मंथन जारी है। ऐसे में सीट बंटवारे से पहले राउत का यह बयान दवाब बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह