भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों को लेकर बनी बात, 144 और 126 का तय हुआ फॉर्मूला

bjp-shiv-sena-seat-sharing-for-maharashtra-polls

सूत्रों ने बताया कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन जीत दर्ज करता है तो उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को दिया जाएगा।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच गठबंधन हो गया है। आपको बता गें कि भाजपा प्रदेश की 144 सीटों पर जबकि शिवसेना 126 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बाकी की सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा यदि अपनी प्रतिबद्धता निभा नहीं सकती तो उसे आत्मावलोकन करने की आवश्यकता: राउत

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस गठबंधन से खुश हैं और बताया गया कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन जीत दर्ज करता है तो उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को दिया जाएगा। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि नवरात्रि के पहले सप्ताह भाजपा और शिवसेना अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़