शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एकजुट, संजय राउत बोले- हम 5 साल सरकार चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम अब थमने लगा है। कहा जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक है। इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एकजुट है और 5 साल सरकार चलाने के लिए प्रतिबद्ध भी है। 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच दरार पैदा करने का प्रयास किया जा सकता है लेकिन यह काम नहीं करेगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान के बाद से सियासत गर्मा गई थी। उन्होंने कहा था कि आगामी चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने की इच्छा प्रकट की थी। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले के बयान पर सियासत जारी, संजय राउत बोले- आप चुनाव लड़ सकते हैं 

नाना पटोले के बयान के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल बाकी की पार्टियों के नेताओं के बयान सामने आए थे। संजय राउत ने कहा था कि जिन्हें अकेले चुनाव लड़ना है वो लड़े। शिवसेना ने राजनीतिक लड़ाई हमेशा अपने दम पर लड़ा है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत