शिवसेना ने महाराष्ट्र भाजपा की आलोचना की, पर मोदी और शाह को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने विधान परिषद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्वाचन को बाधित करने की कोशिश की। साथ ही पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राज्य को राजनीतिक अस्थिरता से बचाने का श्रेय दिया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा कि शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-कांग्रेस सरकार राज्य में ‘ आत्मनिर्भर’ है। संपादकीय में पार्टी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के कामकाज में गत छह महीने से बाधा उत्पन्न करने के बाद बावजूद उद्धव ठाकरे विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।’’ संपादकीय में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला करते हुए कहा गया कि राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में ठाकरे के नामांकन को बाधित कर सरकार को मुश्किल में डालने की कोशिश की गई। शिवसेना ने सामना में कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने सोचा की ठाकरे (जो मई के अंत तक विधान परिषद के निर्वाचित होंगे) इस्तीफा देंगे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होगा एवं वे तड़के शपथ ग्रहण कर सत्ता में वापसी कर लेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद फडणवीस सुबह तड़के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ राकांपा के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन विधानसभा में संख्याबल नहीं होने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था। संपादकीय में राज्य के राजनीतिक संकट से बचाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को रोचक तरीके से श्रेय दिया गया है। सामना ने लिखा, ‘‘मोदी और अमित शाह ने राज्य में अस्थिरता की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री को निर्वाचित नहीं होने देना राजनीतिक रणनीति के तौर पर अच्छा हो सकता है लेकिन ऐसी राजनीति के बारे में तब सोचना जब राज्य कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है, ठीक नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शराब की दुकानें दोबारा खोला जाना अनुचित कदम: अन्ना हजारे

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित