अलग विदर्भ राज्य की मांग को शिवसेना ने किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

मुंबई। शिवसेना ने कहा है कि सरकार के विभिन्न विकास कार्यों से अब विदर्भ का नजारा बदल गया है और इसलिए इस क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में, शिवसेना ने दावा किया कि विदर्भ के नागपुर से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि विकास की गति में तेजी आई है, तो ऐसे में अलग राज्य की मांग करना सही नहीं है।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘विदर्भ में पिछले चार वर्षों में असाधारण रूप से विकसित हुआ है और पिछले 40-50 वर्षों की कमी दूर हुई है।’’ संपादकीय में कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, जो नागपुर से विधायक हैं, ने विदर्भ क्षेत्र में सड़कों, उद्योगों और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।

इसे भी पढ़ें: ED ने नीरव मोदी से जुड़ी 147 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की

उसमें कहा गया, ‘‘फड़णवीस ने विदर्भ के विकास के लिए कई सक्षम अधिकारियों को नियुक्त किया और विशेष योजनाओं को वहां लागू करने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं।’’ गडकरी ने 6 मार्च को नागपुर में एक जनसभा में कुछ लोगों द्वारा अलग विदर्भ राज्य के समर्थन में नारे लगाने के बाद नाराजगी जतायी थी।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने

Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

Premier League: Everton ने Chelsea को 3-0 से रौंदा, लगातार चौथी हार से बढ़ा संकट