BMC ने नारायण राणे के बंगले के नाम पर जारी किया नोटिस, केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना को लेकर कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Feb 19, 2022

मुम्बई। शिवसेना और भाजपा के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पॉश इलाके जुहू में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले को निरीक्षण एवं परिसर के मापन के लिए नोटिस जारी किया है। जिस पर नारायण राणे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं उस दिन दिल्ली में था जब मुझे पता चला कि बीएमसी ने मेरे घर पर नोटिस जारी किया है। 

उन्होंने बताया कि मेरे परिवार के आठ सदस्य यहां रहते हैं और यहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती है। लेकिन शिवसेना ने बीएमसी से शिकायत की, उनके हाथ में बीएमसी है। 

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय का भाजपा विधायक नितेश राणे को अग्रिम जमानत देने से इनकार 

क्या है पूरा मामला ?

बीएमसी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित बंगले को निरीक्षण एवं परिसर के मापन के लिए नोटिस जारी किया है। बीएमसी सूत्रों ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायतों के सत्यापन के लिए महानगर पालिका ऐसा नोटिस जारी करती है। नोटिस में कहा गया है कि बीएमसी अधिकारी सहायकों या कर्मियों के साथ 18 फरवरी को या उसके बाद किसी दिन जुहू के सीटीएस नं 997 और 997 ए पर स्थित आदिश बंगाला परिसर में पहुंचेंगे।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर