शिवसेना नेता संजय राउत ने फोन टैपिंग का लगाया आरोप, बोले- गोवा में चल रहा है महाराष्ट्र पैटर्न

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2022

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव के बीच बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोवा में विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग हो रही है। इस सिलसिले में उन्होंने अपना बयान भी जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं के नाम बताए जिनके फोन टैप किए जा रहे हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि ये सच है कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में यही महाराष्ट्र पैटर्न चल रहा है। ये संयोग की बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे वो गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे अखिलेश यादव की भी चिंता है। 

इसे भी पढ़ें: एक ही हवाला ऑपरेटर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी? किरीट सोमैया ने लगाया बड़ा आरोप 

इससे पहले शिवसेना नेता ने ट्वीट करके फोन टैंपिंग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि गोवा में फोन टैपिंग का महाराष्ट्र पैटर्न। सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई दिगंबर कामत गिरीश चोडनकर की फोन टैपिंग... कौन हैं गोवा की रश्मि शुक्ला? शिवसेना नेता ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जहां कहीं चुनाव चल रहे हैं और जल्द परिणाम आने वाले हैं वहां पर विपक्षी नेताओं की फोन टैंपिंग की जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर: PM मोदी ने CM हिमंत विश्व शर्मा से की बात, हरसंभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन

NEET protests में Pakistan-backed डीपफेक का जाल! Delhi Police ने ब्लॉक किए 400+ हैंडल

कॉकरोच से पंगा न लें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दिपके, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

बिहार में NEET Protest में हिंसक झड़पें; पुलिसकर्मी घायल, vehicles में तोड़फोड़, हंगामा