भाजपा के साथ बिगड़े रिश्तों के बाद विपक्षी सीटों पर बैठे शिवसेना सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से किनारा कर चुकी शिवसेना के सदस्य सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की सीटों पर बैठे नजर आए। संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई। उच्च सदन में अब तक सत्ता पक्ष में बैठने वाली शिवसेना के लिए आज बैठक व्यवस्था अलग थी।

शिवसेना के सदस्य संजय राउत विपक्षी सदस्यों की सीट पर बैठे नजर आए। लंबे समय तक भगवा दल की सहयोगी रही शिवसेना की भाजपा के साथ बिगड़े रिश्तों को लेकर तल्खी भी जाहिर हुई। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा के 250वें सत्र पर बोले PM मोदी, विचार, व्यवहार और सोच ही हमारे औचित्य को करेगी साबित

उच्च सदन में जब पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सदन के पूर्व नेता दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तब शिवसेना के संजय राउत ने कहा ‘‘जेटली संघर्ष का दूसरा नाम थे और हमने उनके हर संघर्ष में साथ दिया था।’’ उन्होंने कहा ‘‘जेटली के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। हमने उनसे सीखा कि रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं।’’

प्रमुख खबरें

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें