By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025
शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले, सोमवार को दिल्ली में पार्टी सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उनके आवास पर होगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार हैं और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पहले ही डॉ. राधाकृष्णन के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। श्रीकांत शिंदे ने सभी शिवसेना सांसदों को रविवार रात तक दिल्ली में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बैठक का उद्देश्य डॉ. राधाकृष्णन की अधिकतम मतों से जीत सुनिश्चित करना भी है।
एएनआई से बात करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले, पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की जानी चाहिए। कई लोग जो पहली बार सांसद बने हैं, उन्हें यह नहीं पता होता कि चुनाव मतपत्र से होगा, मशीन से या किसी अन्य माध्यम से। इसलिए, यह जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि इससे मतों के अमान्य होने की संभावना कम हो जाती है।