शिवसेना ने की फडणवीस की प्रशंसा, कहा- नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कर रहे अच्छा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की और कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वाह अच्छी तरह कर रहे हैं। सत्ताधारी दल ने यह भी कहा कि फडणवीस ने राज्य में कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए जन स्वास्थ्य सेवा पर भी संतोष व्यक्त किया जिससे सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन हुआ है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, “नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस उतने ही युवा और ऊर्जावान हैं जितने वह मुख्यमंत्री रहते हुए थे। उनका हालिया बयान प्रकाश में आया है जिसमें उन्होंने पार्टी के एक सहकर्मी को बताया कि अगर उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।” 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध