शिवसेना के बागी विधायकों ने कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

गुवाहाटी। महाराष्ट्र के लगभग 50 बागी विधायक बुधवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यहां रेडिसन ब्लू होटल से रवाना हुए और उन्होंने कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इनमें शिवसेना के और निर्दलीय विधायक शामिल हैं जिन्होंने भारी सुरक्षा के बीच पिछले कुछ दिनों से होटल में डेरा डाला था। असम के संसदीय मामलों के मंत्री पीजूष हजारिका के साथ सभी विधायक असम राज्य परिवहन निगम की बस में बैठकर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर नीलाचल पहाड़ी पर स्थित देवी कामाख्या के मंदिर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ को युवा विरोधी बताने वाली कांग्रेस के सांसद ने इसे रक्षा सुधारों की दिशा में बड़ा कदम बताया

हजारिका के साथ, असम से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पल्लव लोचन दास और विधायक दिगंत कालिता, बागी विधायकों को लेकर मंदिर गए। देवी कामाख्या मंदिर तक की यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। विधायकों के दौरे के दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे और मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं करने दिया गया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट