By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023
औरंगाबाद। केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने शुक्रवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भारतीय जनता पार्टी को औरंगाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने देना चाहिए क्योंकि विभाजन ने पार्टी (शिवसेना) को कमजोर कर दिया है। अविभाजित शिवसेना के चंद्रकांत खैरे चार बार औरंगाबाद से विजयी हुए थे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इम्तियाज जलील से हार गए।