पीएम मोदी पर शिवसेना का तंज, कहा- कश्मीर में लोग परेशान हैं लेकिन राजा जश्न में व्यस्त हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

मुंबई। कश्मीर में लक्षित हत्याओं को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लोग पीड़ित हैं, लेकिन ‘राजा’ जश्न मनाने में व्यस्त हैं। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में, शिवसेना ने मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के समारोह पर कटाक्ष किया और कहा कि भाजपा इस बात का ढिंढोरा पीटने में व्यस्त है कि कैसे अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द कर दिया गया और पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई लेकिन हैरानी की बात है कि वे कश्मीरी पंडितों की पीड़ा से बेखबर हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का तंज, भाजपा की कट्टरता ने विश्व में भारत की छवि को पहुंचाया नुकसान

शिवसेना ने पूछा, “सर्जिकल स्ट्राइक के बमों का धमाका कहां गया?” संपादकीय में सवाल उठाया गया कि अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को रद्द करने से क्या नतीजे हासिल हुए और कितने लोगों ने कश्मीर में जमीन खरीदी है। शिवसेना ने कहा, “दूसरी ओर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (जो शिवसेना प्रमुख भी हैं) ने कहा है कि राज्य कश्मीरी पंडितों का समर्थन करेगा। राज्य में जो भी जरूरी होगा, वह करेगा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक