Shiv Sena (यूबीटी) का दावा जल्द ही बदला जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही पद से हटने वाले हैं। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब विभिन्न तरह के राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के राज्यपाल कलराज मिश्र और वसुंधरा राजे ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया

इस बीच, शिवसेना के एक प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने कहा है कि मुख्यमंत्री छुट्टी पर नहीं गए हैं, बल्कि (सतारा के) आधिकारिक दौरे पर हैं। उधर शिंदे ने भी कहा है कि वह छुट्टी पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके छुट्टी पर होने के दावे गलत हैं।

प्रमुख खबरें

National Games से पहले Meghalaya को सौगात, Mandaviya ने 150 करोड़ के High-Altitude Sports Center का किया ऐलान

Chefs Secret: दही वाली ग्रेवी अब कभी नहीं फटेगी, बस फॉलो करें ये 3 Super Hacks

Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ

Delhi-NCR में भारी बारिश से गर्मी से राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी; रहें सावधान!