Rajasthan के राज्यपाल कलराज मिश्र और वसुंधरा राजे ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया

Parkash Singh Badal
प्रतिरूप फोटो
ANI

मिश्र ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि वह ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। मिश्र ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि वह ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Covid Alert: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 722 नए मामले सामने आए

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह जी बादल का निधन अत्यंत दुखद है। स्व. बादल साहब जीवन पर्यंत देश और पंजाब की सेवा में समर्पित रहे। वाहेगुरु दिवंगत की आत्मा को शांति दे व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़