भाजपा से गठबंधन पर बोले संजय राउत, शिवसेना हमेशा बड़ा भाई ही रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

मुंबई। शिवसेना ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में हमेशा ‘बड़े भाई’ की भूमिका में रहेगी और भाजपा की तरफ से इस आशय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और संसद में मुख्य सचेतक संजय राउत ने कहा कि पार्टी यह भी चाहती है कि आयकर सीमा भी 2.5 लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी जाए। राउत ने जोर देकर कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में बड़ा भाई है (भाजपा और दूसरे दलों के साथ गठबंधन में) और बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: सावरकर को भारत रत्न नहीं देने पर मोदी सरकार पर बरसी शिवसेना

उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से शिवसेना के साथ गठबंधन के लिये कोई प्रस्ताव नहीं है। जो लोग हमसे गठबंधन के इच्छुक हैं वो इसके बारे में बात कर रहे हैं। हम किसी प्रस्ताव के हमारे पास आने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। लंबे समय तक साझेदार भाजपा और शिवसेना में 2014 तक यह समझ थी जिसके तहत भाजपा राज्य में लोकसभा की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी और शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हालांकि यह गठबंधन खत्म हो गया जब भाजपा ने मजबूत मोदी लहर पर सवार होकर अकेले महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा 122 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शिवसेना को महज 63 सीटों पर जीत मिली थी।

प्रमुख खबरें

बीजेपी नेता के घर में बम मिले, संदेशखाली में छापेमारी के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली तूफानी पारी

Ramayana: फिल्म के सेट से लीक हुआ राम- सीता का लुक, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी पर टिक गयी आंखें- देखें तस्वीरें

China ने Pakistan के लिए निर्मित हैंगर श्रेणी की आठ पनडुब्बियों में से पहली का जलावतरण किया