शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में अडानी हवाईअड्डा लिखे साइनबोर्ड को तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

मुंबई। शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास अडानी हवाईअड्डा लिखे एक साइनबोर्ड को कथित तौर पर तोड़ दिया। उन्होंने साइनबोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता बाद में पास में स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर आ गए, जिससे शहर के मुख्य उत्तर-दक्षिण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter