शिवसेना कार्यकर्ता उकसावे का करारा जवाब देते हैं: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

मुंबई। इस सप्ताह की शुरुआत में यहां दादर इलाके में शिवसेना और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़पों के स्पष्ट संदर्भ में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि जब कोई शोर करता है तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता धमाकेदार जवाब देते हैं। शिवसेना प्रमुख ठाकरे पार्टी के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने किसी पार्टी या घटना का उल्लेख किए बिना कहा, “एक संदेश चारों ओर जा रहा है कि अगर कोई शोर करता है, तो आप धमाकेदार जवाब देते हैं। मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि यह संदेश पिछले कुछ दिनों में क्यों प्रसारित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय हितों को निशाना बनाने की योजना में अफगानिस्तान में सक्रिय पाक आतंकी समूह, फ्रांसीसी थिंक टैंक की रिपोर्ट में खुलासा

हमें गर्व के साथ अपना काम जारी रखना चाहिए। गौरतलब है कि दो दिन पहले दादर में शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता उस समय भिड़ गए जब भाजपा की युवा शाखा ने अयोध्या में राम मंदिर न्यास भूमि सौदा विवाद के बारे में शिवसेना के मुखपत्र में की गईं टिप्पणियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

CEC के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 3000 लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में

Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!