Shiv Thakare ने बांद्रा में होस्ट की पार्टी, Mandali समेत शामिल हुए टीवी के कई नामी सितारें, देखें वीडियो

By एकता | Mar 19, 2023

‘बिग बॉस 16’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने शनिवार रात को टीवी इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी का आयोजन बांद्रा के अंग्रेजी ढाबा में किया गया था। शिव की इस पार्टी में बिग बॉस से अब्दु रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान और सौंदर्या शर्मा ने शिरकत की। इनके अलावा मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा और शिल्पा शिंदे जैसी टीवी की मशहूर हस्तियों ने भी पार्टी में शामिल हुईं। हालाँकि, शिव की पार्टी से निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टेन गायब थे।

शिव ठाकरे की पार्टी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें टीवी सितारें जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहाँ अब्दु रोज़िक अपने जिगरी यार शिव के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं सुंबुल तौकीर खान भी अपने डांस मूव से डीजे पर जलवे बिखेरती नजर आईं। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा ने भी महफ़िल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिनेत्री ने शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा के साथ अपनी कमर मटकाती दिखीं। शिव की पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है, जो जमकर वायरल भी हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को पसंद नहीं है Uorfi Javed का अतरंगी फैशन सेंस, Kareena Kapoor के शो पर किया खुलासा

शिव ठाकरे हासिल की नयी उपलब्धि

बिग बॉस 16 के बाद से शिव ठाकरे की लोकप्रियता हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। शनिवार रात ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2023’ में शिव को 'बिग बॉस 16 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट' का अवॉर्ड मिला। बता दें, इस अवॉर्ड को जीतने के बाद ही शिव ने पार्टी होस्ट की थी। इसके अलावा बाद करें तो शिव ने हाल ही में नयी गाड़ी खरीदी है।

प्रमुख खबरें

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh

PM Modi के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले Rajnath Singh, चुनौतियों के बाद भी नहीं बदली भावना