शिवेश प्रताप की पुस्तक "जिंदगी की बात संस्कृत के साथ" का हुआ विमोचन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

मीडिया विमर्श के बैनर तले आज़ादी के अमृत महोत्सव के क्रम में देश की राजधानी नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्युसन क्लब में 16 अप्रैल को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान समारोह 2022 कार्यक्रम में संतकबीरनगर में जन्मे एवं बांसी, सिद्धार्थनगर के तिलक इंटर कॉलेज में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले शिवेश प्रताप की पुस्तक "जिंदगी की बात संस्कृत के साथ" का विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की संकल्पना में देश के युवाओं को संस्कृत से जोड़ने के उद्देश्य को पूर्ण करती है।

इसे भी पढ़ें: जनसंपर्क अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले IIMC के DG- 'गवर्नमेंट' से 'गवर्नेंस' की तरफ बढ़ने की जरुरत

इस पुस्तक के लेखक शिवेश प्रताप एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर होने के साथ ही IIM कलकत्ता से प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त कर प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय IT कंपनी में प्रबंधन सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह संत कबीर नगर जिले के देवरिया गंगा गांव के निवासी हैं और 2006 से नोएडा में रहते हैं। लेखक अंग्रेजी, जर्मन, संस्कृत और हिंदी भाषाओं में पारंगत हैं और पिछले 8 वर्षों से संस्कृत साहित्य एवं अन्य भारतीय आध्यात्मिक ग्रंथों के बहुभाषीय डिजिटलीकरण एवं प्रसार का कार्य कर रहे हैं। लेखक इस पुस्तक लेखन का श्रेय अपने पिताजी सिद्धार्थनगर जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री नर्वदेश्वर सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर एवं माता मालती सिंह को देते हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing