शिवपाल ने सपा के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, बात नहीं बनने पर छोटे दलों के साथ लड़ेंगे चुनाव !

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने को लेकर इच्छा प्रकट की है। बता दें कि शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह अपने भतीजे के साथ गठबंधन करेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर वह छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। 

गैरभाजपावाद का दिया था नारा

साल 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने वाले शिवपाल ने कुछ वक्त पहले भी अखिलेश से साथ गठबंधन करने की संकेत दिए थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए समाजवादियों को एकजुट होना पड़ेगा। लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने की संभावना से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वह अखिलेश के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को तैयार शिवपाल मगर पार्टी का विलय नहीं करेंगे 

नेताजी भी चाहते हैं शिवपाल के साथ हो गठबंधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और शिवपाल के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की है। शिवपाल ने बताया कि नेताजी ने कुछ फोन कॉल्स के माध्यम से मेरे और अखिलेश के बीच मध्यस्थता की। जब कभी अखिलेश यादव उनके पास जाते हैं तो वह मुझे फोन पर ले लेते हैं। हालांकि, 4 महीने पहले शिवपाल की अखिलेश के साथ बातचीत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में