भतीजे के पीछे नहीं बैठना चाहते हैं चाचा, शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से सीट बदलने का किया आग्रह

By अनुराग गुप्ता | May 25, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव के बीच की दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी निर्धारित सीट को बदलने की मांग की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार सभी विधायकों के लिए सीट निर्धारित की गई है। ऐसे में शिवपाल यादव निर्धारित की गई सीट पर नहीं बैठना चाहते हैं और उन्होंने इसे बदलने की मांग की है। 

इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंच शिवपाल यादव के बगल में मनोज पारस और अब्दुल्ला आजम की सीट है। अखिलेश यादव से मतभेदों के बाद शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी का गठन किया था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले चाचा-भतीजे के बीच समझौता हो गया था और फिर शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: शिवपाल यादव के रास्ते पर आजम खान, सपा विधायक दल की बैठक में नहीं हुए शामिल, विधानसभा सत्र को लेकर कही ये बात 

भतीजे के पीछे नहीं बैठना चाहते हैं चाचा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवपाल यादव को विधानसभा में बैठने के लिए सीट अखिलेश यादव के पीछे वाली कतार में मिली है। ऐसे में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उनकी सीट को बदला जाए। हालांकि शिवपाल यादव ने भी महज अपनी सीट को बदलने की मांग नहीं की है बल्कि 12 अन्य विधायक भी चाहते हैं कि उनकी सीट को बदला जाए।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल