शिवपाल यादव का आरोप, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनका बेटा ही लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

मथुरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लखीमपुर हिंसा के पीछे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का ही हाथ है और वह तथा उनका बेटा ही किसानों के दोषी हैं। यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री भी इस मामले में किसानों को न्याय दिलाने में असफल रहे हैं। इसलिए न मिश्र को और न ही अमित शाह को पद पर रहने का अधिकार है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सामाजिक परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की शुरुआत करते हुए यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: गहलोत के बयान पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, कहा- सेंस की कमी तो उनके नेता राहुल गांधी में है

यादव मंगलवार को वृन्दावन से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने समान विचारधारा के लोगों एवं धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील की कि वे सत्ता परिवर्तन का नारा दें और सत्ता परिवर्तन में सहयोग करें। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं शिवपाल यादव के भतीजे अखिलेश यादव भी विजय रथ यात्रा शुरू कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया