मध्य प्रदेश में बारिश-बाढ़ को लेकर बोले सीएम शिवराज, 70 साल में नहीं देखी ऐसी तबाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बाढ़ से हुई भयानक तबाही पर कहा कि पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश और बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई और पुलों व अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार के अनुसार बारिश के कारण शिवपुरी और श्योपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। प्रदेश के राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-को बताया कि सात लोग घायल हुए हैं। इनमें गुना में चार,शिवपुरी में दो और मुरैना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में संत मना रहे सांस्कृतिक आजादी, मंदिरों बांटी गई मिठाईयां

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को शिवपुरी जिले के काली पहाड़ी से 57 लोगों को बचाया गया तथा 35 और फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावाशिवपुरी के टीला इलाके से 13 लोगों को बचाया गया। चौहान ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें बाढ़ की ताजा स्थिति और बचावएवं राहत कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बुनियादी ढांचे, फसलों, बिजली और दूरसंचार नेटवर्क को हुए बड़े नुकसान और बुनियादीजरुरतों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी राज्य में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संकट के दौरान केंद्र की मध्यप्रदेश को लगातार मदद औरसमर्थन देने के लिए मोदी और शाह को धन्यवाद दिया। शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र एक दल भेजेगा। अधिकारी ने बताया कि कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों में खानेके पैकेट गिराने का काम भी शुरु किया गया है।

श्योपुर में भोजन के पैकेटगिराने के लिए 13 जगहों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ कीस्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां अपने आवास पर सुबह एक बैठक की। बैठक मेंप्रभावित इलाकों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर शामिल हुए। इस बीच,भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानीपी के साहा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल इलाके में बारिश की गतिविधि कम हुई है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटोंमें शिवपुरी और श्योपुर में क्रमश: 37 और 11 मिमी बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!