शिवराज ने किया मंत्रियों को विभागों का आवंटन, नरोत्तम मिश्रा बने स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

भोपाल। अपने पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन मंगलवार को करने के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इन पांचों मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन कर दिया है। चौहान ने अपने विश्वासपात्र एवं वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी वीडियो में यह बात कही है। वहीं, तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग सौंपा है, जबकि गोविन्द सिंह राजपूत को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ—साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी है। कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। चौहान ने कहा कि इन पांचों मंत्रियों को उनसे जुड़े विभागों के साथ-साथ कोविड-19 से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 29 दिन बाद मंत्रिमंडल गठन के बाद राजनीति सरगर्मियां बढ़ी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज