शिव और कैलाश में दिखी जय-वीरू की झलक, दोनों ने साथ में गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...'

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ दोस्ती के नग्मे साझा किए। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान और कैलाश महासचिव ने बुधवार को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना गाया। जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया। इतना ही नहीं इस वीडियो को खुद शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर साझा किया। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं है कोई व्यवस्था, प्रदेश का हर वर्ग परेशान है: कमलनाथ 

दो महीने 10 दिन बाद भोपाल आए विजयवर्गीय ने बीते दिनों साफ कर दिया था कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कई मौकों पर मध्य प्रदेश भाजपा में अंर्तकलह की खबरें सामने आ रही थी लेकिन विजयवर्गीय के बयान के बाद इस पर विराम लग गया।

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza