3 जनवरी को हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया समर्थक इन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

By अंकित सिंह | Jan 01, 2021

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का कैबिनेट विस्तार कई महीनों से रुका हुआ है। उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजे आने के बावजूद भी कैबिनेट विस्तार अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि, कई बार तो कयास लगाए गए लेकिन विस्तार अब तक नहीं हुआ। यहां तक कि शिवराज सिंह चौहान से जब इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी तो फिलहाल मैं माफियाओं को निपटाने में लगा हूं। इस बीच, एक बार फिर से बड़ी खबर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को हो सकता है। सूत्र ने बकायदा यह भी बता दिया है कि रविवार को दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट का विस्तार राजभवन में होगा। फिलहाल मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्य से बाहर हैं। माना जा रहा है कि शनिवार शाम या रविवार की सुबह तक वह भोपाल आ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग