शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

By सुयश भट्ट | Nov 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट की बैठक आज यानी मंगलवार को होगी। कृषि उपयोग के लिए दिए गए पट्टे बिक सकेंगे। स्वामित्व मिले पट्टों की जमीनें बेच सकेंगे। बेचने की छूट देने का बैठक में प्रस्ताव आएगा। स्वामित्व मिले 10 साल होने पर जमीन बेच सकेंगे। इस पर पिछले 12 साल से रोक लगी थी।

इसे भी पढ़ें:मटन से भरा बैग लेकर भागने पर एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला 

वहीं बताया जा रहा है कि अभी राजस्व निरीक्षकों के पास अधिकार है। साइबर तहसील बनाने का भी प्रस्ताव आएगा। भूमि के अविवादित नामांतरण में तेजी लाने के लिए साइबर तहसील बनाई जाएगी। जिसमें अलग से तहसीलदार की नियुक्ति होगी।

आपको बता दें कि सूबे की शिवराज सरकार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब धर्मगुरुओं की मदद लेगी। जानकारी मिली है कि धार्मिक स्थल मंदिर-मस्जिदों के अलावा अन्य जगह पर वैक्सीन लगवाने के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:रामायण सर्किट एक्सप्रेस के वेटरों की बदली पोशाक, संत समाज से मांगी माफी 

मध्य प्रदेश में बीजेपी 4 दिसंबर को टंटया भील का बलिदान दिवस मनाएगी। इंदौर के पातालपानी में कार्यक्रम का आयोजन होगा। पातालपानी में बने मंदिर के जीर्णोद्धार की आधार शिला रखी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की