विजयवर्गीय के बचाव में उतरे शिवराज बोले, मैं भी कह रहा हूं कि आंदोलन की आग लगेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

इंदौर (मध्यप्रदेश)। ...तो इंदौर में आग लगा देता  वाले विवादास्पद बयान के बाद दर्ज मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बचाव करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार सरकार को  आंदोलन की आग  की चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनता की आवाज सुने। विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान के सवाल पर शिवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा,  (इंदौर को) आग लगाने का कोई सवाल ही नहीं है..आंदोलन का सवाल है। वह (विजयवर्गीय) आंदोलन की बात कर रहे थे। मैं भी कह रहा हूं कि आंदोलन की आग लगेगी। उन्होंने कहा,  लोकतंत्र में आंदोलन ही हमारी ताकत है। अगर राज्य सरकार गड़बड़ करेगी और जनता की आवाज नहीं सुनेगी, तो हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को आंदोलन के लिये सड़कों पर उतरना ही होगा।  

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय को खुद ही तय करना पड़ेगा कि वह बीजेपी के नेता रहना चाहते है या माफिया के नेता रहना चाहते है - कमलनाथ

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने विजयवर्गीय, इंदौर क्षेत्र के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी और कुछ स्थानीय विधायकों समेत करीब 350 भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोपों वाली धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। शिवराज ने इस प्राथमिकी पर विरोध जताते हुए कहा,  इस तरह मामला दर्ज किया जाना अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा है। अगर सरकारी अफसरों के पास जनता की समस्याओं को लेकर विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ राजनेता और भाजपा के स्थानीय सांसद-विधायकों से चर्चा का समय भी नहीं है, तो ऐसे अफसर पद पर आखिर किसलिये हैं? 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल