यात्रियों के साथ धोखा... प्लेन में मिली टूटी सीट पर नाराज हुए शिवराज, Air India को खूब सुनाया

By अंकित सिंह | Feb 22, 2025

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक असुविधाजनक उड़ान अनुभव के बाद एयर इंडिया के प्रति अपना असंतोष साझा करने के लिए शनिवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया। चौहान फ्लाइट AI436 से भोपाल से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, जब उन्हें कथित तौर पर टूटी और धंसी हुई सीट आवंटित की गई। इससे शिवराज सिंह चौहान नाराज हो गए। शिवराज ने एक्स पर लिखा कि आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?

उन्होंने आगे कहा कि क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा। एयर इंडिया ने पोस्ट के जवाब में कहा कि प्रिय महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें जुड़ने के लिए सुविधाजनक समय बताएं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra