शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों पर दिया विवादित बयान

By दिनेश शुक्ल | Oct 20, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को मदरसों पर विवादित बयान दिया है। ठाकुर ने यह बयान इंदौर के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिया। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आतंकवादी व कट्टरवादी मदरसों में पले-बढ़े हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को आंतकवाद की फैक्टरी बना कर रख दिया। राष्ट्रवाद में बाधा डालने वाले मदरसों को राष्ट्रहित में बंद होना चाहिए। असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां ऐसा करके भी दिखाया गया है। असम में मदरसे बंद है। जो मदरसे समाज को राष्ट्रवाद से नहीं जोड़ सकते हैं, उन्हें समुचित शिक्षा से जोड़कर समाज की प्रगति के लिए आगे लाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट