मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लाएगी लव ज़िहाद के खिलाफ सख्त कानून

By दिनेश शुक्ल | Nov 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार द्वारा लव ज़िहाद पर सख्त कानून बनाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गृह मंत्रालय की बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद के लिए सख्त कानून बनेगा। हालही के दिनों में लव ज़िहाद और धर्म परिवर्तन को लेकर आने वाली खबरों और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा के बाद राज्य सरकार प्रदेश में कानून बनाएगी। 

 

इसे भी पढ़ें: उप चुनाव मतदान के बाद भाजपा का चला दंडा, वरिष्ठ नेताओं को भेजा कारण बताओ नोटिस

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शादी के झांसे में फंसाकर धर्म परिवर्तन करना जिसे आम भाषा में लव ज़िहाद कहते है उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून बनाने के निर्देश दिए है। वही गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मासूम बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप मामलों को लेकर टास्क फोर्स गठित की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में सज़ा का क्या स्टेटस है, जानने के लिए डीजीपी को दिए निर्देश दिए। 

प्रमुख खबरें

Mahadev Betting App मामले में वकील गिरफ्तार, ED को 28 नवंबर तक मिली हिरासत

Hush Money Case में Donald Trump को बड़ी राहत, संघीय अदालत में ट्रांसफर हो सकता है मामला

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान

China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा