CBSE बोर्ड की टॉपर वनीषा पाठक की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवराज सरकार

By सुयश भट्ट | Aug 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सीबीएसई (CBSE) में 99.8 प्रतिशत बनाने वाली भोपाल की वनीषा पाठक की पढ़ाई का खर्चा शिवराज सरकार ने उठाने की जिम्मेदारी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वनीषा के साथ स्मार्ट सिटी में पौधा रोपण किया। उन्होंने वनीषा पाठक को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की आर्थिक राशि भेंट की । वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने वनीषा और छोटे भाई को ख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना अंतर्गत 5-5 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से पेंशन  स्वीकृत की है।

आपको बता दें कि इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वनीषा आईएएस बनना चाहिती है। और उसका यह सपना प्रदेश सरकार पूरा करेगी। वनीषा को सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड 19 विशेष अनुग्रह योजना अंतर्गत 4 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इसे भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस पर BJP ने किया ‘राष्ट्रीय ध्वज’ का अपमान, कांग्रेस विधायक करेंगे मौन धरना 

मुख्यमंत्री ने वनीषा को दो लाख रुपए का चेक सौंपते हुए कहा, वनिशा ने 99.8% मार्क्स अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है, उनकी इच्छा आईआईटी में पढ़कर आईएएस बनने की है। विवान क्रिकेटर बनना चाहते हैं। कोरोना काल में इनके माता-पिता नहीं रहे, लेकिन मामा तो है! मैं इन अत्यंत प्रतिभाशाली बच्चों को किसी भी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने दूंगा।

प्रमुख खबरें

केरल पुलिस थानों में Help Desk शुरू करने पर भड़के Pinarayi Vijayan

63000 करोड़ की डील के बीच INS Vikrant पर उतरा Rafale-M, नौसेना की बढ़ेगी मारक क्षमता

जियो की छलांग और विकसित भारत की नई आर्थिक गाथा

Uttarakhand Helicopter Crash से उठा सवाल, खराब मौसम में क्यों संचालित की जा रही थी उड़ान?