भोपाल में CNG और बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगी सरकार, CM शिवराज ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल की नव-निर्वाचित महापौर मालती राय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भोपाल की जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जनप्रतनिधियों से मेरी अपील है कि जनता के विश्वास को कभी टूटने मत देना। भोपाल की हर गली-मोहल्ले में मैंने साइकिल चलाई है, यहीं के सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं।

हवा में आवागमन की व्यवस्था का प्रयास करेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल की आबोहवा खराब न हो, इसलिए पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों के बजाय सीएनजी एवं बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ायेंगे। शहर में मेट्रो और बसें तो चलेंगी ही, साथ अब केबल कार के माध्यम से हवा में आवागमन की व्यवस्था का भी हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 150 योजनाएं तथा इतनी ही योजनाएं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक हैं। सभी पार्षद पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में कोई कसर ना छोड़ें।

इसे भी पढ़ें: देख रहा है बिनोद... शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- अब तिरंगे पर भी कर रहे हैं राजनीति 

उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्सव का दिन है, इसके तत्काल बाद काम के दिन शुरू हो जाएंगे। एक दिन भोपाल के विकास का पूरा खाका बनाकर हम भोपाल की जनता के साथ फिर बैठेंगे और रोड मैप प्रस्तुत करेंगे। उस रोड मैप में वह चीजें प्रमुखता के साथ होंगी जो हमने संकल्प पत्र में व्यक्त की हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें